Posts

महाराज ने हैण्डपैन म्यूजिक फैस्टिवल की वेबसाइट का किया शुभारंभ

देहरादून। प्रदेश के प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज संगीत की नई विधा के प्रशिक्षण के लिए बनी हैण्डपैन ऐकेडमी द्वारा 17-18 जनवरी को ऋषिकेश में होने वाले म्यूजिक फैस्टिवलष्की वेबसाइट का शुभारंभ किया। श्रीनगर गढ़वाल में जन्मे हैण्डपैन ऐकेडेमी के संचालक उत्तराखंड मूल के सुमित कुटानी जो कि बाबा कुटानी के नाम से जाने जाते हैं, एक नवीन तकनीक वाद्य यंत्र हैण्डपैन जिसका आविष्कार न्यूजीलैण्ड हुआ है के ज्ञाता होने के साथ-साथ ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला में हैण्डपैन ऐकेडेमी के संचालक भी हैं। सुमित कुटानी देश-विदेश में अपनी हैण्डपैन संगीत कला का प्रदर्शन करने के अलावा 17-18 जनवरी 2021 में एक म्यूजिक फैस्टिवल का आयोजन करने जा रहे हैं।सतपाल महाराज ने उत्तराखंड मूल के सुमित कुटानी को उनके इस हुनर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कोरोना के दृष्टिगत की एहतियात बरतने की अपील

-अपने जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया वर्चुअली प्रतिभाग देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के जन्म दिवस पर देहरादून के बालावाला में आयोजित कार्यकम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने कोविड से बचाव के नियमों का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। आप भी अपना ध्यान रखें। बता दें कि गत दिवस मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत जी कोरोना पाजिटिव आ गए थे, और अब होम आइसोलेशन में हैं। आवास से ही उन्होंने अपने शुभचिंतकों को संबोधित किया। अपने वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हमने जो वादे किए थे हम उन पर खरे उतरे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने का जो हमने संकल्प लिया था उस पर पूरी ताकत के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। प्रदेश में महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने के लिए उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में कई ग्रोथ सेंटरों में महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं। ग्रोथ सेंटर में बेहतर कार्य करन

सीएम त्रिवेंद्र के जन्मदिवस पर महानगर भाजपा ने आयोजित किया विष्णु यज्ञ व संुदरकांड

Image
-मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने व दीर्घायु की कामना की देहरादून । भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून कार्यकर्ताओं द्वारा आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर महानगर कार्यालय में विष्णु यज्ञ एवं सुंदरकांड का आयोजन कर ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की आचार्य दिनेश सती द्वारा मंत्रोचार एवं शंखनाद के मध्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड चहुमुखी विकास कर रहा है जिसका लाभ राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिल रहा है। राज्य सरकार में मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को सशक्त नेता बताते हुए कहा कि उनके कार्यों एवं अनुभवों का लाभ हम सभी को मिल रहा है सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मुख्यमंत्री को है। अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श एवं अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, नैनीताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैडा, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी अनिल गोयल, विनय गोयल, दर्जा राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया, डॉ

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव, खुद को किया आइसोलेट

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हेंडल पर दी है। फिलहाल उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा है, आज मैंने कोरोना जांच करवाई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं। अतरू डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वह खुद हो आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

सीएम ने कोविड वेक्सिनेशन की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों से कोविड वेक्सिनेशन की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने इसके लिये प्राथमिकतायें निर्धारित करते हुए वेक्सिनेशन सेन्टरों के चिन्हीकरण एवं आवश्यक उपकरणों के साथ ही मैन पॉवर की उपलब्धता का पूरा प्लान समय पर सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिये है। उन्होंने स्कूलों के बजाय अस्पतालों एवं उसके आस पास क्षेत्रों में वेक्सिनेशन सेन्टर स्थापित करने को कहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मण्डलायुक्तों के साथ ही सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कोविड 19 के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिये है कि प्रदेश में सरकारी एवं निजी लैब में प्रतिदिन हो रहे टेस्टो एंव उनकी क्षमता आदि का पूरा विवरण उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कोविड डेथ रेट को कम करने के लिए विशेष प्रयास किये जाए। कोविड के कारण जिन लोगों की मृत्यु हो रही है, किसी अन्य रोग से ग्रसित होने, देरी से अस्पत

उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश होंगे राघवेंद्र सिंह चैहान

नैनीताल। तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राघवेंद्र सिंह चैहान जल्द ही उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालेंगे। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने इसकी सिफारिश की है। जुलाई में चीफ जस्टिस रमेश रंगनाथन के रिटायर हो के के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति रवि मलिमठ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। तेलंगाना में अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में चीफ जस्टिस चैहान ने न्याय प्रणाली में काफी सुधार किया। कोविड-19 प्रबंधन और सार्वजनिक स्वास्थ्य मामलों और झीलों के प्रबंधन जैसे प्रमुख मुद्दों को व्यवस्थित करने के अपने प्रयासों से लोगों का दिल जीता। उन्होंने महामारी और प्रवासी श्रमिकों के बारे में नौकरशाहों और राज्य प्रशासन को संवेदनशील बना दिया। लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के लिए एक सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने में उनके प्रयास की सराहना की गई। न्यायमूर्ति चैहान ने राजस्थान उच्च न्यायालय से जून 2005 में एक न्यायाधीश के रूप में यात्रा शुरू की थी। मार्च 2015 में कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। वह एक वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में तेल

श्रमिकों को ईपीएफ का लाभ देने का खाका तैयार

देहरादून। उत्तराखंड में भी मनरेगा योजना के श्रमिकों को उत्तर प्रदेश, बिहार की तर्ज पर कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ मिल पाएगा। इन श्रमिकों और कर्मचारियों को ईपीएफ का लाभ देने को लेकर ग्राम विकास की ओर से 10 दिसंबर को ईपीएफ कार्यालय को एक पत्र भेजा गया था। जिसमें मनरेगा श्रमिकों को ईपीएफ का लाभ देने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद से ही ईपीएफ कार्यालय ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। ऐसे में अब मात्र शासन स्तर से मंजूरी मिलने का इंतजार है। ईपीएफ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद ही श्रमिकों को पीएफ कोड मुहैया करा दी जाएगी। जिसका खाका भी तैयार कर लिया गया है। हालांकि अभी, मनरेगा योजना में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को भी ईपीएफ का लाभ देने की योजना है। साथ ही मनरेगा योजना में कार्यरत 15 हजार रुपये से अधिक मासिक वेतन वाले कर्मचारियों को भी इसका लाभ देने की तैयारी है। ईपीएफ के क्षेत्रीय आयुक्त मनोज कुमार यादव ने बताया कि ग्राम विकास सचिव ने मनरेगा श्रमिकों को ईपीएफ का लाभ देने संबंधी पत्र भेजा था। जिसके बाद मनरेगा के श्रमिकों को ईपीएफ का लाभ देने का खाका तैया