आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारी कृषि मंत्री से मिले
देहरादून,। प्रान्तीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों द्वारा विधान सभा में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान संघ के महा सचिव डाॅ0 हरदेव सिंह रावत, संरक्षक डाॅ. आशुतोष पंत, कोषाध्यक्ष डाॅ. गजेन्द्र बसेड़ा, गढ़वाल सचिव डाॅ. दिनेश जोशी, डाॅ. राजेन्द्र तोमर, डाॅ. दिपांकर बिष्ट, डाॅ. हर्ष सिंह धामी आदि मौजूद थे।