नववर्ष आगमन पर गरीबों को दिए जाएंगे कंबल
पौड़ी। नयारघाटी के एकेश्वर ब्लाक के मलेठी में जरूरतमंदों व असहायों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजनकर्ता ठाकुर सुंदर सिंह चैहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुराने साल के विदा होने और नववर्ष के आगमन पर जरूरतमंदों व असहायों को कंबल वितरण किया जाएगा। इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम चैहान स्टोन क्रेशर मलेठी में सुबह 10 बजे से होगा और सांय 3 बजे तक चलेगा। इस कवि सम्मेलन में गणेश खुगशाल (गणी), किशना बगोट, राकेश खंतवाल, जितेंद्र मियां, गिरीश सुंद्रियाल, जगमोहन सिंह बिष्ट अपनी प्रस्तुति देंगे।